पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में सेंधमारी करने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार

बैंकों में सेंधमारी करने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेल से छूटते ही करते रहे वारदात पर वारदात, चोरी की बाइक से मोहंदी कुकरेल के बैंको में चोरी का प्रयास।

भास्करन्यूज |धमतरी

क्राइमब्रांच के हत्थेे तीन ऐसे शातिर नकबजन चढ़े हैं जो लगातार चोरी की वारदात अंजाम दे रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन्ही तीनो ने पंजाब नेशनल बैंक कुकरेल एवं मोहंदी ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास किया था। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल बरामद हुए जिनकी कीमत 1 लाख 60 हजार रूपए आंकी जा रही है।

संजय 26 वर्ष पिता जगदीश साहू खम्मनबाड़ी लालबगीचा, टिकेन्द्र उर्फ बरातू 35 वर्ष पिता जोहत साहू मकेश्वर वार्ड एवं धनेश उर्फ बठुवा 25 वर्ष पिता गोविंद ढीमर दानीटोला धमतरी निवासी हैं। ये तीनो हिस्ट्रीशीटर शातिर नकबजन हंै, जो जेल से छूटते ही मोटर साइकिल, मोबाईल नगदी उड़ाते रहे।सफलता मिलती गई तो बैंको को भी निशाना बनाने की कोशिश की। कुकरेल एवं मोहंदी के दो बैंको का ताला तोड़कर घुसे पर कुछ चुरा नहीं सके। पुलिस के हाथ जब ये लगे तब सिलसिलेवार खुलासा होता गया। पुलिस ने तीनो आरोपियों को धारा 457, 380, 379 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कहांऔर कैसे की वारदात

21जून 2014 को महासमुंद से एक नीले रंग का स्प्लेंडर मोटर साइकिल पार की। इसके पांच दिन बाद उसी मोटरसाइकिल से मोहंदी (मगरलोड) पहंुचे और रात्रि में ग्रामीण बैंक मोहंदी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। 10 सितंबर को बेलोरा के रविकांत गोस्वामी की तथा गणेश चौक से नंदू सिंधी की मोटर साइकिल पर हाथ साफ किया। उसी रात कुकरेल के पंजाब नेशनल बैंक में धावा बोला पर कुछ हाथ लगता देख वहां रखे सामानों को जलाने की कोशिश की।

लालचमें धरे गए आरोपीगण

कुकरेलके बैंक में कुछ हाथ नहीं लगा तब वापस लौंटते समय कोलियारी में दरवाजा खुला देख शमशेर अली के घर घुस गए। वहां से तीन मोबाइल एवं 9 हजार नगद ले उड़ेे। चोरी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस किया तब ये पकड़े गए। आमापारा के मनोज माखीजा के घर से चुराए गए दो मोबाइल भी इन्ही के पास से बरामद हुए।

निगरानीनहीं होने का परिणाम

निगरानीशुदाहिस्ट्रीशीटरों की पुलिस ठीक से निगरानी नहीं कर पा रही है। ये तीनो शातिर के द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देना उसी का परिणाम है। यदि ये पुलिस के पकड़ में नही आते तो पता नहीं और कितनी वारदातों को अंजाम दे