पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
धमतरी| महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार 2014 नेशनल अवॉर्ड फॉर ब्रेवरी फॉर चिल्ड्रन के तहत आवेदन आमंत्रित किया गया है। यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए बच्चे की आयु घटना दिनांक को 6 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी तथा प्रविष्टि के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 27 सितम्बर तक सम्पर्क किया जा सकता है।