पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन जमा हुए 4 नामांकन

दूसरे दिन जमा हुए 4 नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे दिन 8 दावेदारों ने खरीदे नामांकन फार्म

मगरलोड।नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन खरीदने का क्रम बुधवार से शुरू हो गया है किन्तु राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहींंं की है। दावेदार नामांकन पत्र खरीद रहे हैं। दूसरे दिन रामगोपाल अग्रवाल एवं नरेश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद 6 अन्य लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन खरीदे। दो दिनो में अध्यक्ष के लिए 3 , पार्षद पद के लिए कुल 11 लोगो ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। किसी ने अब तक जमा नहीं किया है।

धमतरी. रिटर्निंग आिफसर के पास नामांकन फार्म जमा करते दावेदार।

15 दिसंबर तक लिएं जाएंगे नामांकन, 19 को नामवापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भास्करन्यूज |धमतरी

शहरीसत्ता का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। टिकट के लिए दावेदारों में आपाधापी है। टिकट मिले मिले,लोग दावेदारी ठोंक रहे हंै।

नगर पालिक निगम में महापौर और 40 पार्षदों के लिए चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। 8 दिसंबर से फार्म वितरण शुरू हुआ। कुल 92 लोगों ने फार्म खरीदे। इनमें से 6 महापौर 86 पार्षद पद के फार्म बिके हैं। 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नामांकन फार्म जमा किए जा सकेेंगे। पहले दिन चार लोगों ने नामांकन फार्म भरा

इसमें एक महापौर दावेदार शामिल हैं। 11 दिसंबर को चार लोगों के नामांकन सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जमा कराया। चारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन भरा। इनमें नम्रता पवार, गायत्री सोनकर, रेखा शांडिल्य, लखन पटेल शामिल हैं।

नामांकन फार्म के लिए तीन सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 1 से 13 के लिए पीएस एल्मा, वार्ड क्रमांक 14 से 27 तक के लिए एसआर ठाकुर तथा वार्ड क्रमांक 28 से 40 तक के लिए जीपी चौधरी रिटर्निंग आफिसर बनाए गए हंै।