पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन बाद कुएं में मिली लापता छात्र की लाश, हत्या की आशंका

दो दिन बाद कुएं में मिली लापता छात्र की लाश, हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्या कर कुएं में फेंकने की आशंका।

भास्करन्यूज |धमतरी

दोदिन से घर से लापता छात्र की लाश गांव के कुंआ में मिली। ग्रामीणों में दहशत है। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं।

केरेगांव पुलिस के अनुसार ग्राम सियादेही निवासी चित्रकुमार के 13 वर्षीय पुत्र भानूराम विश्वकर्मा पिछले दो दिनों से लापता था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गांव में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को छात्र के गायब होने की सूचना परिजनों ने केरेगांव थाने में दी। गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आस-पास छानबीन की, तो गांव के कुआं के पास खून से सना हुआ कपड़ा मिला। बताया जाता है कि कुआं को कांटे से ढंक दिया गया था। कांटे को हटाने के बाद देखे तो छात्र भानुराम कुआं में नजर आया। इसकी खबर लगते ही गांव वालों की भीड़ इक्कठी हो गई। पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकाला, उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि छात्र की हत्या कर कुआं में फेंक दिया होगा। पुलिस ने पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए लाश को अस्पताल भेज दिया है।

नहीं जाना चाहता था स्कूल

बतायाजाता है कि छात्र भानुराम पढ़ाई में होनहार था, लेकिन पिछले सप्ताहभर से स्कूल जाने से अपनी मां को इनकार कर रहा था। मां ने स्कूल जाने की जिद की तो वह रुठकर घर से बाहर निकल गया था। इधर छात्र के स्कूल नहीं जाने और घर से निकलने को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। बरहाल छात्र की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता हो पाएगा।