- Hindi News
- कहां देंगे वोट, नहीं जानते नए वार्ड के वोटर
कहां देंगे वोट, नहीं जानते नए वार्ड के वोटर
शहर में चुनावी तैयारी का हाल, स्वामी विवेकानंद वार्ड के मतदाताओं को पता ही नहीं मतदान केंद्र।
भास्करन्यूज| धमतरी
परिसीमनमें शहर के 36 वार्ड 40 में बदल गए। नए वार्डों में कई परेशानी सामने रही है। स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 में सरकारी भवन या स्कूल नहींंं है। ऐसे में यहां मतदान केन्द्र बनाना मुश्किल हो रहा है। व्यवस्था के लिए पास के डाकबंगला वार्ड स्थित प्राथमिक शाला सिविल लाइन को मतदान केन्द्र बनाया गया है। लेकिन इस मतदान केन्द्र की जानकारी यहां के मतदाताओं को ही नहीं है।
प्रशासनने नहीं दी जानकारी
नगरनिगम चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुका है। महज 18 दिन बाद महापौर और पार्षदों के लिए मतदान होना है लेकिन अब तक वार्डवासियों को जानकारी ही नहीं दी गई। स्वामी विवेकानंद वार्डवासी भी नहींंं जानते कि उन्हें मतदान करने के लिए कहां जाना है। ऐसे में मतदान के दिन मतदाता केन्द्र ढूंढने को मजबूर होंगे। यहां तक की राजनीतिक पार्टी से जुडे़ लोगों को भी इसकी जानकारी नहींंं है।
81मतदान केन्द्र बनाए गए
नगरनिगम क्षेत्र में चुनाव संपादन कराने के लिए 81 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कहीं दो तो कहीं एक मतदान केन्द्र है। वार्ड क्रमांक 1 से 21 तक 2-2 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 22 और 23 में 3-3 मतदान केन्द्र बने हैं। 24 से 34 तक 2-2 मतदान केन्द्र 34 में एक मतदान केन्द्र तथा 35 से 40 तक के वार्डो में 2-2 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
सर्वाधिकमतदाता सोरिद में
निगमक्षेत्र में 66 हजार 26 मतदाता हैं, जो पार्षद और महापौर के लिए वोटिंग करेंगे। सर्वाधिक मतदाताओं वाला वार्ड है सोरिद। यहां 2057 मतदाता है। डा अंबेडकर वार्ड में सबसे कम 1025 मतदाता है। शीतलापारा में 1107 मतदाता, नवागांव में 1622, औद्योगिक वार्ड में 1766, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में 1449, सुंदरगंज वार्ड में 1678, लालबगीचा में 1609, हटकेशर में 1783, रिसाईपारा पश्चिम में 1378, डाकबंगला वार्ड में 1355 मतदाता है।
दावेदार और भाजपा कोषाध्यक्ष को भी जानकारी नहीं
स्वामीविवेकानंद वार्ड से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे सुधीर गुप्ता को भी जानकारी नहीं है कि वे मतदान करने कहां जाएंगे। पार्टी के कोषाध्यक्ष रामू रोहरा को भी अपने वार्ड के मतदान केन्द्र की जानकारी नहीं है। विवेकानंद वार्ड निवासी उक्त दोनों व्यक्