पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम मिलिंग, 16 मिलरों को नोटिस

कम मिलिंग, 16 मिलरों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीफविपणन वर्ष 2014-15 के तहत जिले के पंजीकृत राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग के लिए धान प्रदाय किया गया है तथा लगातार मिलिंग कर चावल प्रदान भी किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिन राइस मिलर्स द्वारा धीमी गति से चावल जमा कराया जा रहा है, ऐसे मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित मिलर्स द्वारा 30 दिसम्बर तक चावल जमा नहीं कराया जाता तो उनसे प्रति क्विंटल 3000 रुपए की दर से राशि वसूली जाएगी। साथ ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

जिन राइस मिलर्स को नोटिस दिया गया है, उनमें मेसर्स अजय राइस प्रोडक्ट धमतरी, भारत राइस मिल देमार, चोपड़ा हाल एण्ड फ्लोर मिल नगरी, धनलक्ष्मी चावल उद्योग यूनिट-1, गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज धमतरी शामिल हैं। इनके अलावा मेसर्स आशीष राइस इंडस्ट्रीज सेमरा कुरूद, श्री साईं एग्रोटेक धमतरी, मीरा राइस मिल नगरी, प्रिंस राइस मिल भेण्ड्रा, ऋषभ राइस प्रोसेसिंग धमतरी, शिवशंकर राइस मिल भोयना, श्री लक्ष्मी राइस मिल कुरूद, पूजा धान कुटाई केन्द्र सिहावा, स्नेहा इंण्डस्ट्रीज भोयना तथा विजयलक्ष्मी स्पाइसेस फूड ग्रेन प्रा.लि. धमतरी को भी नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।