खरीदी में किसानों के साथ हो रहा भेदभाव
आदेश के बाद भी अानावारी रिपोर्ट के आधार पर हो रही खरीदी, सिस्टम से किसान परेशान।
भास्करन्यूज| धमतरी
जिलेके धान उपार्जन केन्द्रों में अानावारी रिपोर्ट के आधार पर धान की खरीदी हो रही है। 15 क्विंटल खरीदी के आदेश के बाद अानावारी रिपोर्ट को ही मुख्य माना जा रहा है। इस नई प्रकिया से किसान परेशान हैं। किसान अब सोसायटियों से तौबा कर रहे हंै। मंडी में धान बेचने के कारण व्यापारियों की चांदी है। मंडी में समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान की खरीदी हो रही है।
धान उपार्जन केन्द्र अछोटा में धान बेचने पहुंचे नरसिंह राम, दयाराम, यादराम, मोहनसिंह, नंदूराम आदि ने बताया िक उन्हंे शासन के आदेश की जानकारी तो है लेकिन इस केन्द्र मे 15 क्विंटल से कम की खरीदी हो रही है।
जिसके कारण मायूस होना पड़ रहा है। अब बाकी धान को मंडी में या बिचोलियों के माध्यम से बेचेंगे।
कहां से कितनी खरीदी होगी
उपार्जनकेन्द्र अछोटा में 10 गांवों की किसानों की धान की खरीदी होनी है। शकरवारा के किसानों से 10.29 क्विंटल, मथुराडीह से 11.49 क्विंटल, जवंरगांव से 11.88 क्विंटल, मुड़पार से 12.07 क्विंटल, भोयना से 12.29 क्विंटल, तेन्दूकोन्हा से 14.40 क्विंटल, अरौद(ली) से 11.60 क्विंटल, बरारी से 10.84 क्विंटल, अछाेटा से 14.80 क्विंटल, कोटाभर्री से 14.80 क्विंटल प्रति किसान खरीदी किया जाना है। यह सब अानावारी रिपोर्ट के आधार पर होगी।
धान जाम हो रहा
अछोटाकेन्द्र प्रभारी ने बताया कि इस सीजन में 11 दिसम्बर की स्थिति में 737 किसानों को टोकन दिया जा चुका है। 218 किसानों ने धान बेच लिया है। 10 दिसंबर की स्थिति में इस केन्द्र में 4377.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 2828 क्विंटल मिलों को जारी हो चुका है। वर्तमान में 1549.20 क्विंटल धान जाम है।
रिपोर्टके आधार पर खरीदी
^प्रतिएकड़ 15 क्विं धान की खरीदी आनावारी रिपोर्ट के आधार पर करने के ही निर्देश मिले हैं। इस कारण रिपोर्ट के आधार पर किसानों से खरीदी की जा रही है। श्रीसिन्हा,खरीदी केंद्रप्रभारी, अछोटा
धमतरी.अछोटा सोसायटी में किसान के धान का तौल करते मजदूर।