नि:शुल्क इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण
प्रौद्योगिकीग्राम केन्द्र सिर्री द्वारा धमतरी जिले के बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएसएसडीए की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नि:शुल्क इलेक्ट्रीकल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन फार्म कार्यालय प्रौद्योगिकी ग्राम केन्द्र सिर्री से 11 से 3 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अंकसूची, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या राशनकार्ड एवं फोटो समस्त दस्तावेज 2 सेट में जमा किए जाएंगे। आवेदक आवश्यक प्रमाण पत्र लाकर कार्यालय मे ही कार्यालय सहायक की सहायता से फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी।
प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत प्रमाण पत्रदिया जाएगा, जो स्वरोजगार एवं रोजगार में सहायक होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण केन्द्र का पता प्रौद्योगिकी ग्राम केन्द्र कृषि उपज मण्डी के बाजू ग्राम सिर्री, ब्लाक-कुरूद जिला धमतरी है।