पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरांगना के नाम पर छात्राओं का समूह

वीरांगना के नाम पर छात्राओं का समूह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श शासकीय कन्या स्कूल में एक घंटे तक हुआ कौशल विकास कार्यक्रम।

भास्करन्यूज| धमतरी

आदर्शशासकीय कन्या स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शाला में अध्यापन के पश्चात एक घंटे विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्कूल के छात्राओं को 6 समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह का नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखा गया है।

पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षा का भी महत्व है। इसके लिए शासकीय कन्या स्कूल में एक घंटे का विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हंै। प्राचार्या बी मैथ्यू ने बताया कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापन के पश्चात 3.30 से 4.30 तक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सभी छात्राओं को 6 समूहों में बांटा गया है। जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप, रानी दुर्गावती ग्रुप, मदर टेरेसा ग्रुप, कल्पना चांवला ग्रुप, महादेवी वर्मा ग्रुप निवेदिता ग्रुप शामिल है। प्रत्येक ग्रुप में दो-दो प्रभारी शिक्षक हैं। इसके तहत कक्ष की सफाई, अनुशासन, साहित्य चर्चा, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम, देश भक्ति से संबंधित कार्यक्रम किए जाते हैं। गुरुवार को भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें पी तिवारी, आर पवार, एस सलाम, शहनाज़ परवीन, एन रणसिंह, खुशबू साहू, पी वर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह, एल ध्रुव, पूजा शर्मा, पी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

धमतरी. स्कूल परिसर की सफाई करती छात्राएं।