पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में कुत्तों का आतंक हफ्तेभर में चार को नोचा

अस्पताल में कुत्तों का आतंक हफ्तेभर में चार को नोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हफ्तेभर में चार लोगों को अावारा कुत्तों ने काट लिया,अनदेखी से लोगों में आक्रोश।

भास्करन्यूज| धमतरी

रायपुरकी तरह धमतरी शहर में भी आवारा कुत्ते आतंक मचाने लगे हैं। जिला अस्पताल के आसपास अावारा कुत्तों ने मरीजों को काफी परेशान कर रखा है। यहां आने वाले लोग भी पीड़ित हो रहे हैं। परिसर में कुत्तों का आंतक है। इसके अलावा शहरवासी भी परेशान हंै। पकड़ने और राेकथाम में निगम प्रशासन नाकाम रहा है। शहर के वार्डो में तेजी से कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल उपचार कराने पहुंची गांव की 26 वर्षीय महिला शेरणी बाई का पैर कुत्ते बुरी तरह से नोच डाला। उसे आस-पास के लोग अस्पताल ले गए। बताया जाता है कि सप्ताहभर में यह चौथी घटना है। इसके पहले अन्य मरीजों को कुत्तों ने काट लिया था। एक वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में ही एक मासूम को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया था। लगातार घटना से मरीजों में दहशत बना हुआ है। शहर में कुत्तों का आतंक रोकने नगर निगम के अधिकारी ने नसबंदी कराने की बात कही थी, लेकिन महीनों बाद भी इस ओर प्रयास नहीं हुए। वार्डो में जगह-जगह कुत्तों का झुंड नजर आता है। पास से गुजरने पर झपट्‌टा मारते हैं।

यहांरहता ज्यादा खतरा

शहरके इतवारी बाजार, जालमपुर, साल्हेवारपारा, कोष्टापारा, अधारी नवागांव, दानीटोला, रामबाग समेत कई ऐसे स्थान हैं, जहां कुत्तों का झंुड नजर आता है। बच्चे बुजुर्ग पास से गुजरते हैं तो झुंड में दौड़ाते हैं।

धमतरी. दहशत के बीच कुत्तों के पास से गुजर रहे लोग।