पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर पार्षद के लिए अलग अलग ईवीएम

महापौर-पार्षद के लिए अलग-अलग ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टर ट्रेनर्स तथा जोनल अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया।

भास्करन्यूज |धमतरी

नगरीयनिकाय आम निर्वाचन के तहत गुरूवार को जिलापंचायत सभा हाल में मास्टर ट्रेनर्स तथा जोनल अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिनमें कार्य- विभाजन से लेकर मतदान पूर्ण होने तक की सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बारे में सविस्तार बताया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि महापौर तथा पार्षद के लिए अलग-अलग ईव्हीएम लगाई जाएगी। नगरीय निकाय के चुनाव में प्रथम बार नोटा (इनमें से कोई नहीं) का प्रयोग मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।

प्रशिक्षक डाॅ अमर सिंह साहू तथा व्हीके पाठक ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए चुनाव दो चरणों में 29 तथा 31 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। इसके मैदानी अधिकारियों को सर्वाधिक तैयार करने की आवश्यकता होती है। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होंगे। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान अधिकारी होंगे। बताया गया कि नगर निगम निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग तथा नगर पंचायत के चुनाव के लिए नीले रंग के मतपत्र का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि निविदत्त मतपत्र सफेद रंग के होंगे। पहला बूथ महापौर का तथा दूसरा बूथ पार्षद के लिए मतदान का होगा। प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम की बैलट युनिट तथा कंट्रोल युनिट को आपस में जोड़कर मतदान का प्रदर्शन किया गया।

अपर कलेक्टर आईएस अग्रवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा तीन बिंदुओं पर ध्यान देना होगा। पहला यह कि निःशक्त एवं शिथिलांग के सहायक से अनिवार्य रूप से प्रारूप 16 प्रपत्र भराया जाए, ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे।

सहायक की आयु 18 वर्ष से कम हो। दूसरा मीडिया कर्मियों, फोटोग्राफरों को मतदान के लगाई गई कतार की फोटोग्राफी/शूटिंग की अनुमति दी जाए, किन्तु आयोग के निर्देशानुसार मतदान कक्ष के भीतर मतदाता द्वारा मतांकन करते समय की फोटो अथवा शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।