सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य का अवार्ड मिला
धमतरी| लायसएवं लायनेंस क्लब के सयुक्त तत्वावधान में गत दिनों रीजन कांफ्रेंस का आयोजन रायपुर में किया गया। मुख्य अितथि किशोर साेनी, अध्यक्षता सोमेद गांगुली ने की। कार्यक्रम में क्लब के छह माह के सेवा गतिविधियों का अवलोकन किया गया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, क्लब, सेवा कार्य तथा श्रेष्ठ सचिव का अवार्ड लायनेंस क्लब धमतरी को दिया गया। कार्यक्रम में शैलेष बाजपेयी, शकुंतला साहू, अनिता बाबर, साहिर हुसैन, धनजंय किरी, भूपेश शाह, एसडी नानकानी, विजय अग्रवाल, मुरली अंदानी, कामिनी साहू, सुधा साहू, कनक चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।