पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम देवरी की एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। भखारा पुलिस पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुट गई है। मायके पक्ष ने महिला के ससुराल पर हत्या करने का अारोप लगाया है।

भखारा पुलिस के अनुसार ग्राम नवापारा राजिम निवासी नेहा बाई पिता सुशील विश्वकर्मा की शादी 1 मई 2015 को हुई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल देवरी में रह रही थी। बताया जाता है कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। इस दौरान उसने मौत को गले लगा लिया है। सूचना पाकर महिला के पिता रामगोपाल विश्वकर्मा व अन्य परिजन माैके पर पहुंचे और उन्होंने सास-ससुर पर ही हत्या करने का आरोप मढ़ दिया। फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। एएसआई डीआर साहू ने बताया कि घटना स्थल में महिला पलंग पर मृत हालत में पड़ी थी। मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। उसके पिता ने हत्या का अारोप लगाया है। दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...