सार्थक के बच्चों को मिली छात्रवृत्ति
धमतरी। मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित सार्थक स्कूल के बच्चों को वर्ष 2016 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी तथा नूतन कला संगम के संचालक भूषण सेठिया थे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि मेघराज ठाकुर, उषा सेठिया, जयंत पटवा थे।
कार्यक्रम में परमजीत कौर, अन्नपूर्णा निर्मलकर, डिकेश सोनवानी, अजमल खाँ, हरि प्रसाद धीवर, यमुना साहू, रवि साहू, रजिया बेगम, हिमानी सेठिया आदि उपस्थित थीं। सार्थक की अध्यक्ष डाॅ. सरिता दोशी ने बताया किए स्कूल के बच्चों को निशक्तजन प्रोत्साहन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा दूसरी बार छात्रवृत्ति के रुपए में प्रत्येक बच्चे को 5-5 सौ रुपए दिए गए हैं। गत वर्ष राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा 2500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रत्येक बच्चे को देने की घोषणा की गई थी,ये राशि भी शीघ्र ही मिलने वाली है।