भोलेनाथ का शृंगार कर उतारी 108 ज्योत की महाआरती
छत्तीसगढ़ पद्मशाली समाज द्वारा मार्कण्डेय जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर 11 फरवरी को इतवारी बाजार स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का श्रृंगार कर 108 ज्योत की महाआरती की गई। इसके बाद पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। जयंती के मौके पर 14 फरवरी को पटेल धर्मशाला में सुबह 9 से 10 बजे तक रंगरेली स्पर्धा, 10 से 10.30 बजे तक भगवान मार्कण्डेय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, वंदना आरती व प्रसाद वितरण, 10.30 से 11.30 बजे तक अतिथि उदबोधन होगा। 11.30 से 12 बजे तक समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, दोपहर 12 से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक बच्चों के लिए खेलकूद स्पर्धा होगी।
धमतरी। मार्कण्डेय जयंती के अवसर पर की गई महाआरती।