पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे की जमीन पर आशियाना बनाने वाले लोगों की जमीन की नापजोख

रेलवे की जमीन पर आशियाना बनाने वाले लोगों की जमीन की नापजोख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे की जमीन पर अाशियाना बनाने वालों को एक बार फिर से चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को रायपुर रेल मंडल के अधिकारी धमतरी पहुंचे। यहां उन्होंने जमीन सहेजने के लिए पटवारियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के आसपास नाप-जोख की और बकायदा जगह का चिन्हांकन भी किया।

विदित हो कि रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन पर सालों से कई लोगों ने मकान बनाकर है। इनमें से कुछ ने पक्के दुकान और मकान भी बनवा रखे हैं और कई लोग झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं। इस बेशकीमती जमीन को सहेजने के लिए रेल्वे लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन विरोध और राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण नापजोख भी पूरी नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को रेलवे की टीम दलबल के साथ धमतरी पहुंची और स्टेशन के आसपास निरीक्षण करने के बाद दोपहर में नाप जोख शुरु की गई। इस दौरान धमतरी के पटवारी नक्शा-खसरा लेकर उनके साथ चल रहे थे। पूरी प्रक्रिया में पटरी से लेकर स्टेशन और सड़क तक नाप जोख कर मार्किंग की गई।

बड़ी रेल की उम्मीद जागी
लंबे समय बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कब्जाधारियों को नोटिस दिए जाने और अपनी जमीन की नापजोख किए जाने से यहां नेरोगेज रेल लाइन के ब्रॉडगेज में तब्दील होने की उम्मीद फिर जागने लगी है। वहीं बेजा कब्जा करने वालों में फिर से मायूसी छाने लगी है।

117 को नोटिस थमा चुके
माहभर पूर्व रेलवे ने अपनी जमीन को सहेजने के लिए नाप जोख कर कब्जाधारियों को नोटिस थमाना शुरु किया था। कुल 117 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी जा चुकी है।

धमतरी। अपनी जमीन की नापजोख करती रेल्वे की टीम।

खबरें और भी हैं...