पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 में 10 तालाब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए

30 में 10 तालाब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालाब सिर्फ निस्तारी के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य कामों के लिए भी उपयोगी हैं। निगम व लोगों को गर्मी के मौसम में ही इनकी याद आती है। चार दशक पूर्व शहर सीमा में 30 तालाब थे, लेकिन अब निगम के रिकार्ड में 20 तालाब ही हैं।

इनमें नेगी तालाब, खोड़िया, दानी, कठौली, सुबन, रामबाग, नयातालाब, खपरी, महिमासागर, शीतला तालाब, बनियापारा, नवागांव, देवलाकुंड, माता तालाब, आमा तालाब, कांटातालाब, दीवान तालाब, रामपुर वार्ड स्थित तालाब आदि शामिल हैं। तालाबों के प्रति अनदेखी दशकों से जारी है। इस अनदेखी के कारण ही आज शहर के तालाबों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। गंदगी के अलावा तालाबों में अतिक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है।

मकई चौक नेशनल हाईवे से कुछ दूर स्थित गणेश तालाब का अस्तित्व ही खत्म हो गया। पहले यहां लगभग ढ़ाई एकड़ का तालाब था। वर्तमान में यहां कई इमारतें बन गईं, शेष हिस्से में गाड़ियां पार्क हो रही है। इसी तरह रामबाग तालाब में भी काफी कब्जा हो चुका है।

तालाब के चारों ओर मिट्‌टी, मुरूम पाटकर मकान, बाड़ी आदि बनाए जा रहे हैं। इसी तरह दीवान तालाब, खोड़िया तालाब, कठौली तालाब में भी कब्जा बढ़ता जा रहा है। इस समस्या को लेकर निगम कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। पार्षद या जागरूक नागरिक कब्जा करने वालों को मना करें ताे उनके साथ ही झगड़ा हो जाता है।

योजना बनाएंगे
कौन सा तालाब कितने एकड़ में
तालाब का नाम खसरा नं रकबा एकड़ में

मकई तालाब 231 19.28

कठौली तालाब 1246 8.55

रामबाग तालाब 1124 2.81

नया तालाब 871 3.31

खपरी तालाब 881 3.14

दीवान तालाब 1774 2.66

गणेश तालाब 228 2.87

काटा तालाब 141 9.10

रमसगरी तालाब 1037 9.32

सुबन तालाब 1264 1.32

माता तालाब 2200 6.42

शहर के सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए योजना बनाएंगे। जहां समस्या गंभीर हैं, वह जल्द टीम भेजेंगे। वैसे भी तालाबों का सौंदर्यीकरण हमारे प्लानिंग में है। राकेश जायसवाल, आयुक्त ननि धमतरी

धमतरी। गणेश तालाब का नामोनिशान मिट गया।

धमतरी। रामबाग तालाब किनारे तेजी से हो रहा अतिक्रमण।

खबरें और भी हैं...