पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डायरेक्टर के बाद एजेंटों की गिरफ्तारी

डायरेक्टर के बाद एजेंटों की गिरफ्तारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 7 कंपनियों के मालिकों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी थी, इसके बाद शनिवार को सेक्योर लाईफ कंपनी के 4 एजेंटों की भी गिरफ्तारी की गई। बागतराई निवासी चुरामनी साहू, नागेश्वर ने सिटी कोतवाली व जनदर्शन में सेक्योर लाईफ कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी। युवकों ने शिकायत की थी कि कंपनी द्वारा 8-8 हजार रुपए लेकर कम कीमत वाले सामान को डबल रेट पर बेचा जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि एजेंट ऑनलाइन सस्तेदाम पर सामान खरीदकर अधिक रेट पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी खिलेंद्र, सुनील, हेमंत व योगेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...