आमदी में अलविदा तनाव शिविर
धमतरी। नगर पंचायत आमदी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में सात दिवसीय अलविदा तनाव शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुंभकार और विशिष्ट अतिथि हेमंत माला, डा. मुरलीधर साहू, ज्ञानेश्वर थे। अपने संबाेधन में प्रीति कुंभकार ने कहा कि कम समय में जल्दी तरक्की पाने की लालसा ने भौतिक साधनों और मान शान की इच्छा में हमने तनाव को आमंत्रण दे दिया है। अलविदा तनाव हमारे जीवन से तनाव को मुक्त करने में अवश्य मदद करेगा। हेमन्त माला, डा. मुरलीधर साहू, ज्ञानेश्वर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमदी तथा आसपास के ग्रामों के लोग उपस्थित थे। शिविर का समापन 17 फरवरी को होगा।