पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी बच्चों ने की कलेक्टर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

आंगनबाड़ी बच्चों ने की कलेक्टर के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| पिछले कुछ दिनों से कलेक्टर भीमसिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को ले शनिवार को दोपहर 1.30 बजे ब्राम्हणपारा के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों सहित वार्डवासियों ने प्रार्थना की। पार्षद राजेश पांडे ने यह आयोजन कराया।

कार्यकर्ता रेणुका सोनी ने कहा कि जिले के कलेक्टर कुपोषित बच्चों के प्रति काफी संवेदनशील हैं। इसलिए अतिरिक्त पोषण आहार के अलावा बच्चों को दूध भी पिलाया जा रहा है। उनके ही प्रयास से केन्द्र के 10 कुपोषित बच्चे सामान्य स्तर पर आ सके। अब वे तकलीफ में हैं, तो हमें भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करनी चाहिए।

जल्द स्वस्थ हों कलेक्टर
कलेक्टर भीमसिंह डेढ़ साल से कुपोषण दूर करने के लिए प्रयासरत है आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रार्थना की गई कि जल्द वे स्वस्थ हो जाएं। राजेश पांडे, पार्षद ब्राम्हणपारा

धमतरी। ब्राम्हणपारा के आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रार्थना करते बच्चे व उपस्थित वार्डवासी।

खबरें और भी हैं...