टोनही प्रताड़ना के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
टोनही प्रताड़ना मामले में कुरुद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य लोगों के खिलाफ जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप है।
विदित हो कि कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम गुदगुदा निवासी राम्हीन बाई निर्मलकर, संतोषी बाई सहित उनके परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। उनकी प्रताड़ना से उनका पूरा परिवार सदमे में था। पीड़ित परिवार ने ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की थी, जिसे एसपी मनीष शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए थे। जांचकर्ता डीआर वर्मा ने आंनदराम पिता अर्जुन यादव पर आरोप सिद्ध पाया, तब उसे धारा 5, 6 टोनही प्रताड़ना अधिनियम छत्तीसगढ़ 2005 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जांच अभी जारी है।
एक गिरफ्तार हुआ
टोनही प्रताड़ना मामले में आनंद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कुछ और लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी कुरु
12 फरवरी को प्रकाशित खबर