पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इष्ट देवी की आराधना के बाद निकाली बाइक रैली

इष्ट देवी की आराधना के बाद निकाली बाइक रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरभर में देवांगन समाज द्वारा ईष्ट देवी मां परमेश्वरी की जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह समाजजनों ने इष्ट देवी की अाराधना कर दोपहर में बाइक रैली निकाली। जालमपुर समेत अन्य वार्डों में मां परमेश्वरी की मूर्ति स्थापित कर देर शाम को कलश शोभायात्रा निकाली गई। पश्चात प्रसाद वितरण समेत अन्य कार्यक्रम हुए।

सुबह दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला में मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना में रामपुर वार्ड के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके बाद धर्मशाला से बाइक रैली निकालकर समाजजन नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। रैली में युवा व बच्चे हाथों में मां परमेश्वरी की ध्वजा लिए चल रहे थे। जालमपुर वार्ड में देवांगन समाज द्वारा मूर्तिकार के घर से मां परमेश्वरी की मूर्ति गाजे-बाजे के साथ लाई गई। पंडित द्वारा पूजा-अर्चना किए जाने के बाद देर शाम को वार्ड में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर समलियाराम देवांगन, भागवत देवांगन, संजय देवांगन, तोरण देवांगन, ईश्वर, उमेश, श्यामलाल, भरत देवांगन, केशकुमार आदि उपस्थित थे।

जगह-जगह हुए कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं
मां परमेश्वरी जयंती के मौके पर सोरिद वार्ड, कोष्टापारा समेत अन्य वार्डों से कलश शोभायात्रा निकाली गई और प्रसाद वितरण हुआ। रामपुर वार्ड में दिनभर खेलकूद होते रहे। दुल्हन सजाओ, रंगोली, फुलझड़ी बनाओ स्पर्धा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नौ कन्याओं को भोजन कराने के बाद खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। हटकेशर वार्ड में युवा देवांगन समाज के तत्वावधान में धूमधाम से महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा थे।

नवनिर्मित भवन में

स्थापित की गई मूर्ति
ग्राम लोहरसी में देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर नवनिर्मित देवांगन सामुदायिक भवन का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस भवन में मां परमेश्वरी की मूर्ति भी स्थापित की गई। पूजा अर्चना के बाद दोपहर को प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के जिलाध्यक्ष केदारनाथ देवांगन थे। अध्यक्षता विजय देवांगन ने की।

धमतरी। देवांगन समाज ने नगर में बाईक रैली निकाली।

जालमपुर वार्ड में मां परमेश्वरी की मूर्ति बाजे-गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाई गई।

खबरें और भी हैं...