बिजली पोल दे रहा लोगों को झटका
वार्डवासियोंने बताया कि दुर्घटना की आंशका को देखते हुए वार्ड के लोगों ने जनदर्शन में इसकी शिकायत कर पोल को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नही हुआ। उक्त स्थान में वार्ड के लोग पेयजल भी भरते हैं। कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी है। लोग दहशत के बीच पानी भरने मजबूर हंै।
धमतरी. जमीन से अलग हो गया है खंभा
जालमपुर वार्ड के भागवत चौक में विद्युत पोल झुकने से लोगों पर मंडरा रहा खतरा।
भास्क्रन्यूज |धमतरी
विद्युतविभाग की लापरवाही का खामियाज वार्ड के लोगों का भुगतना पड़ जाए। भागवत चौक के पास विद्युत पोल क्षतिगस्त होकर झुक गया है। पोल को नही हटाने के कारण हर पल खतरा मंडराता है। वार्ड के लोग कई बार विद्युत विभाग में सूचना भी दे रखे हैं।
पोल की स्थिति से लोगों में दहशत है। भागवत चौक के पास लगे विद्युत खंबें को एक ट्रेक्टर चालक ने क्षतिगस्त कर दिया था। वार्डवासी विजय वर्मा, विनय लोधी, शंकर वर्मा, जीवराखन सिन्हा ने बताया कि ट्रेक्टर के ठोकर से विद्युत पोल लगातार झुकता जा रहा है। कई बार पोल से चिंगारी भी निकली। और तो और थोडी सी हवा में पाेल हिलने लगता है। पोल को हटाने के लिए कई बार वार्डवासियों ने विद्युत विभाग को सूचना दे दिया है।
अभियंतादिवस मना
धमतरी।पॉलीटेक्निक कालेज रूद्री में सोमवार को अभिंयता दिवस मनाया गया। शुभारंभ लोकेन्द्र सिंग ने किया। संबोधन मे श्री सिंग ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ को संसाधनो का सार्थक उपयोग करते हुए अपने में सर्वश्रेष्ठ बनना होगा। एफआर देवागंन ने डॉ. विश्वेसैरया के जीवन एवं कार्यो से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम को स्वाती मिश्रा, चमन गजबीये ने भी संबोधित किया। काफी संख्या में अभियंता उपस्थित थे।