पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में फिर डंप होने लगा मटेरियल

स्कूल में फिर डंप होने लगा मटेरियल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम का पानी टंकी भी मैदान में कर देते है खड़ी,छात्रों को होती है परेशानी।

भास्करन्यूज|धमतरी

म्यूनिसपलस्कूल परिसर निगम का गोडाउन बन गया है। बिल्डिंग मटेरियल से लेकर पानी टैंकर एवं वाहनें यही रखी जा रही है। पूर्व कलेक्टर ने छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस पर प्रतिबंध लगाया था। वर्तमान में फिर से समस्या बढने लगी है।

निगम का शहर में इकलौता हाई स्कूल है म्युनिसिपल स्कूल। पढ़ाई के साथ खेल क्षेत्र में भी यहां केे छात्र-छात्राएं अपना लोहा मनवा रहे हंै। स्कूल में बड़ा मैदान तो है, लेकिन खिलाड़ी इसका बेहतर उपयोग नहीं कर पाते।

निगम खेल मैदान में ही जब्त बिल्डिंग मटेरियल को डंप करा रही है। इतना ही नही मैदान में 4 से 5 टैंकर खड़ी कर दी गई है, जिससे खिलाड़ियो को परेशानी हो रही है। यही हाल रहा तो मैदान की हालत पूर्व जैसी हो जाएगी। मैदान गिटटी,मुरूम आदि से पट जाएगा।

मवेशीबाजार में है जगह

निगमके पानी टैंकर स्कूल के ही बोर से भरे जाते हंै। टैंकरो को यही रखा जाता है। पानी टैंकर के कारण अक्सर अव्यवस्था रहती है। टैंकरो को रखने के लिए विंध्वासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन के पास खाली जगह पड़ा है। यहां की सफाई कराकर टैंकरों को यही रखा जा सकता है।

सामुदायिक भवन के बोर से टैंकर भी भरे जा सकते हैं। पानी टैंकर आउटर में रखने से शहर में भी ट्रैफिक दबाव कम होगा।

धमतरी. म्युनिसिपल स्कूल परिसर में कई पानी टैंकर बिल्डिंग मटेरियल डंप किया जा रहा है।