पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के निर्देश का नहीं हुआ पालन

सीएम के निर्देश का नहीं हुआ पालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी। जनदर्शन में गुहार लगाती मां-बेटी।

हत्याकांड के बाद प्रभावित परिवार को 5 एकड़ जमीन देने का आदेश तहसील कार्यालय के फाइलों में 18 साल से है गुम

भास्करन्यूज |धमतरी

दफ्तरोंमें कागजी कार्रवाई चलती है, रेंगती है या फाइलों में ही गुम हो जाती है। इसका प्रमाण विधवा मीनाकुमारी एवं उसके बच्चे हंै। पति की हत्या के बाद उसने मुख्यमंत्री से बच्चों की परवरिश के लिए जमीन देने की गुहार लगाई थी। निर्देश भी हुआ, लेकिन 18 साल बाद भी उसे कुछ नहीं मिला।

सोमवार को कलेक्टर के जनदर्शन में मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसडीएम के आदेश की कापी लेकर पहंुची मीनाकुमारी एवं उसकी पुत्री पिंकी का मामला देख अधिकारी भी आश्चर्य चकित रह गए। 15 मई 2001 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आदेश पर धमतरी कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को लिखा। एसडीएम ने 5 एकड़ जमीन देने तहसीलदार को पत्र लिखा। इसके बाद सभी आदेश-निर्देश तहसील कार्यालय में दी दफन हो गए।

ग्राम देवपुर निवासी महेश कुमार साहू की 23 जुलाई 1999 को गांव के ही तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। इससे उसकी प|ी मीना कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ बेसहारा हो गई। उसने मुख्यमंत्री से भरण-पोषण के लिए 2 लाख रूपए एवं 5 एकड़ जमीन देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने तब पीड़ित परिवार को 5 एकड़ जमीन देने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए। उस समय पीड़ित की पुत्री 5 साल की थी तथा दो पुत्र कमश: 9 और 12 साल के थे। तब से लेकर अब तक सभी जगह फरियाद लगाती रही। अब पिंकी 19 साल की हो चुकी तथा उसके दोनो भाई भी जवान हो चुके हैं।

प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका बन गई पिंकी ने अपनी मां के साथ कलेक्टर भीमसिंह के पास पहुंचकर फरियाद लगाई। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि तहसील कार्यालय से फाइल ढंूढवा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।