- Hindi News
- नहर में मिली आमापारा के लापता युवक की लाश
नहर में मिली आमापारा के लापता युवक की लाश
आमापारा वार्ड से लापता युवक का मामला, ग्रामीणों ने खेत जाते वक्त देखा नहर में लाश।
भास्करन्यूज |धमतरी
तीनदिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता आमापारा के युवक की लाश नवागांव के पास मुख्य नहर में तैरती मिली। ग्रामीणों ने खेत जाते वक्त युवक को नहर से बाहर निकाला, तो उसकी मौत हो चुकी थी। कुरूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।
विदित हो कि धमतरी शहर के आमापारा वार्ड निवासी गिरीश(29) पिता राजूराव पवार तीन दिन पूर्व घर से लापता था। सुराग नही मिलने पर युवक के पिता और भाई कोतवानी थाना पहुंचे। रविवार को सुबह नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में उसकी बाईक मिली।
पास में ही चूहा मारने की दवा और शराब की बोतल मिली। इसके बाद से पुलिस छान बीन में जुट गई थी। लेकिन कहीं युवक की खबर नही लगी देर रात आमापारा के युवकों ने नहर किनारे और आस-पास तलाश की, लेकिन कही कोई सुराग नही मिला। सोमवार को खबर मिली कि कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव और मरौद के बीच मुख्य नहर में लाश तैरते हुए कुछ किसानों ने देखा। खबर पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची।
शिनाख्ती आमापारा निवासी िगरीश पवार के रुप में हुई। उनके जेब से वाहन की चाबी बरामद हुई। कुरूद पुलिस ने उक्त युवक का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।
कोतवालीको खबर ही नही
लापतायुवक की लाश कुरूद पुलिस को मिल गई है। इसकी खबर दोपहर तक कोतवाली पुलिस को नही थी। पुलिस से जानकारी लेने पर कहा गया कि अभी तक लापता युवक का सुराग नही मिला है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोतवाली पुलिस की कार्यशैली कितनी लचर है। घटना को लेकर शहर में चर्चा हो रही है।