पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मतदाता ज्यादा

महिला मतदाता ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला मेयर चुनेंगे शहर के 64 हजार 498 मतदाता।

भास्करन्यूज|धमतरी

शहरीसत्ता की बागडोर इस बार महिलाओं के हाथ में होगी। महिला मेयर की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। संयोग की बात है कि शहरी मतदाताओ में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इस तरह निगम चुनाव में महिलाअों की भागीदारी कुछ ज्यादा रहेगी।

नवगठित नगर निगम के आरक्षण में शहर को महिला मेयर मिलना तय हुआ है। परिसीमन में कुछ वार्डो के एरिया में कटौती कर चार वार्ड बढाए गए हैं। शहर अब 36 की जगह 40 वार्ड का हो गया है। मतदाताओं की संख्या 64 हजार 498 हैं। इनसे 31 हजार 835 पुरूष मतदाता तथा 32 हजार 663 महिला मतदाता है। इस तरह निगम चुनाव में ज्यादा वर्चस्व महिलाओं का रहेगा। मेयर की कुर्सी भी महिला की है। परिवार की मुखिया भी महिलाएं हैं।

छात्रोंका प्रशिक्षण

धमतरी।महामाया कृषि महाविद्यालय सियादेही के चतुर्थ वर्ष के छात्रों को केन्द्र के कार्यक्रम समन्वय डॉ एसएस चंद्रवंशी, कीट वैज्ञानिक शक्ति वर्मा ने छात्रों को रावे ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्य के तहत जिले में कीट व्याधियों की जानकारी दी एवं प्रायोगिक कार्य के तहत छात्रों से स्वयं कीटों की पहचान, कीटो की संख्या, उनके हानि के प्रकार, लक्षण, एवं उनके प्रबंधन बताया।