पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता के लिए स्वयं जागरूक हों साहू

स्वच्छता के लिए स्वयं जागरूक हों - साहू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. जिला स्तरीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं।

जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन, िजले के 32 ग्रामों के सरपंच हुए सम्मानित।

भास्करन्यूज |धमतरी

स्वच्छताबनाए रखने के लिए स्वयं का जागस्क होना आवश्यक है। गंदगी को दूर करने एवं शुध्द वातावरण के लिए आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाना होगा। स्वस्थ आदमी की कार्य क्षमता अधिक होती है। गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन की ओर मुंह ताकने की बजाए स्वंय को मिलजूल कर पहल करना आवश्यक है। उक्त बातंे महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में कही।

सोमवार को निर्मल भारत अभियान के अतंर्गत जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका सामुदायिक भवन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री रमशीला साहू थी। अध्यक्षता विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने की। विशिष्ट अितथि विधायक श्रवण मरकाम, बालाराम साहू, पिंकी शाह उपस्थित थी। विधायक होरा ने कहा कि शहर के साथ गांव को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। गंदगी काे दूर कर हम स्वच्छ निर्मल गांव बना सकते हैं। लोगों में थोडी जागरूकता की आवश्कता है। श्रवण मरकाम, बालाराम साहू ने भी कार्यक्रम काे संबोधित किया। मंत्री रमशीला साहू ने मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के संदेश का वाचन किया।