अजय, दिनेश्वरी ने मारी बाजी
धमतरी. रूद्री रोड में मैराथन दौड़ लगाती महिला धावक।
भास्कर न्यूज |धमतरी
खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय मैराथन दौड़ स्पर्धा का आयोजन सोमवार को रूद्री में किया गया। पुरूष वर्ग में कुरूद के अजय कुमार तथा महिला वर्ग में भटगांव की दिनेश्वरी साहू प्रथम स्थान पर रही। दोनों वर्ग के प्रथम 10-10 विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप राशि कलेक्टर भीम सिंह द्वारा प्रदान किया गया। ये धावक आगामी 12 जनवरी को राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार ने बताया कि पुरूष वर्ग के धावकों को 20 किलोमीटर तथा महिला धावकों को 10 किलोमीटर की दौड़ लागई। पुरूष वर्ग में प्रथम कुरूद विकासखण्ड के अजय कुमार प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा धनंजय कुंजाम, अमित कुमार, नारायण यादव, वासुदेव पटेल, रामदयाल यादव, आत्माराम, शिवकुमार, द्विज कुमार तथा तिलक दास क्रमश: दूसरे से दसवें स्थान पर रहे। इसी तरह महिला वर्ग से दिनेश्वरी साहू प्रथम, खेमलता निषाद द्वितीय, रेखा पाल तृतीय, सुनीता चतुर्थ, टुकेश्वरी पंचम, टिकेश्वरी छठें, चंद्रकला सातवें, लक्ष्मी आठवें, रूपमति नौंवें तथा वेदिका दसवें स्थान पर रहीं।