कलेक्टर ने लोगों की समस्या सुनी
धमतरी| कलेक्टरएवं नगर निगम प्रशासक भीम सिंह ने सोमवार को हटकेश्वर तथा लालबगीचा वार्ड का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। नालियों की नियमित सफाई के बारे में भी लोगों से चर्चा। प्रशासक ने आयुक्त नगर निगम राकेश जायसवाल को वार्ड में डस्ट कंटेनर कचरा पेटी रखवाने तथा नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।