पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरने लगे शहर के खतरनाक गड्ढे

भरने लगे शहर के खतरनाक गड्ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालोअप

भास्कर

लंबे समय बाद जर्जर सड़कों की ली गई सुध ,लोगों ने ली राहत की सांस।

भास्करन्यूज|धमतरी

निगमके सड़कों की हालात बेहद खराब हो गई है। गड्‌ढे दुर्घटना के कारण बन रहे थे। कही-कही खतरनाक गड्‌ढे उभर आए थे,जो ज्यादा परेशानी बढ़ा रहे थे। दैनिक भास्कर ने जर्जर सड़को से होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। कलेक्टर भीमसिंह ने इस ओर प्रयास शुरू कर दिया है। लंबे समय बाद शहर के सड़कों की सुध ली गई। खतरनाक गड्‌ढे भरे जाने से लोगों ने राहत की संास ली है।

सबसे ज्यादा परेशानी सिहावा रोड, पुराना नहर नाका ,गोकुलपुर स्कूल के सामने, दानीटोला आिद क्षेत्रों में है। वार्डवासियों के साथ आवागमन करने वाले लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही थी। समस्या को लेकर निगम भी चुपचाप बैठ गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर अब खतरनाक गड्‌ढे भरे जा रहे है। अन्य वार्डो में भी खतरनाक गड्‌ढे उभर आए हैं उन्हें जल्द से जल्द भरने की मांग वार्डवासी कर रहे हैं।

गौरवपथके लिए प्रस्ताव

कलेक्टरभीमसिंह ने कहा कि शासन से 11.66 करोड़ की राशि मिली है। इससे नेशनल हाइवे चौड़ीकरण,सिहावा रोड एवं वैकल्पिक बायपास का निर्माण होगा। इसके अलावा गौरवपथ सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

29 अगस्त को प्रकाशित खबर

धमतरी. पुराना नहर नाका के पास गड्‌ढे को मुरूम से भरा गया।