पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा के अभाव में बेबसी की जिंदगी

सुविधा के अभाव में बेबसी की जिंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड प्रोफाइल, साल्हेवार पारा

धमतरी. साल्हेवार पारा स्थित पानी टंकी सालों से खराब पड़ी है।

वार्डवासियों को इनकी है अपेक्षा

साल्हेवारपारा वार्ड के स्थानीय निवासियों की माने तो वार्ड में अपेक्षा अनुरूप कोई काम नही हुआ। पिछले पांच वर्ष में वार्ड के तालाब की सफाई हुई और ही पेयजल की समस्या दूर हुई। अच्छी सड़क, पर्याप्त सफाई की मांग प्रमुख है।

जनसंख्या : लगभग 2500

मतदाता : लगभग 1800

किस वर्ग के लोग : श्रमिक

पानी निकासी : बुराहाल

सड़क : जर्जर

बुनियादी सुविधा : पर्याप्त रही

मुख्य चौक : सतनाम चौक, सुगंद तालाब चौक, रोकडिया चौक।

वार्डवासियों में पार्षद के खिलाफ आक्रोश, पांच साल में नहीं हुआ समस्या का समाधान।

भास्करन्यूज |धमतरी

सुविधाओंके अभाव में साल्हेवार पारा वार्ड के लोग बेबसी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। वार्ड में लगाया गया सिंटेक्स टंकी, मोटर पंप, बंद पडे़ हुए है। पाईपलाइन से पार्यप्त पानी नही मिलने से पेयजल की परेशानी गई है। वार्ड में चारों ओर गंदगी और बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण घरों में घुटनों तक पानी भर जाता है। समस्या का समाधान नही होने के कारण लोगों में पार्षद के खिलाफ आक्रोश है।

साल्हेवारपारा वार्ड की जनसंख्या लगभग 25 सौ है। वार्डवासी सुधीर गायकवाड, अर्जुन कुमार, लाेकेश, भावेश, खिलेश, राहुल, लाेमश समेत वार्ड के अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड में जो पांच साल पहले की स्थिति थी वही स्थिति आज भी है। वार्ड की समस्याओं की आेर जनप्रतिनिधि दिलचस्पी दिखाते तो वार्ड का दृष्य आज ऐसा नही होता। सालों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शौचालय है पर देखरेख के अभाव के कारण जर्जर हालत में है। शौचालय की हालत दयनीय हो गई है। आसपास भारी गंदगी है। सफाई कर्मचारी भी सप्ताह में एक दो बार ही आते हैं। सड़क का बुराहाल होने के कारण वार्डवासियों को कीचड़ से गुजरना पड़ता है। जर्जर हालत होने के कारण जगह-जगह जानलेवा गड्‌ढ़े भी उभर आए है। गंदगी से उठने वाली असहनीय बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदूषित वातावरण में रहने से लोगों को डायरिया का खौफ सता रहा है। सड़कों में लगे बिजली खंभो में लाईट नहीं है। पार्षद को चुनाव जीतने के बाद तो देखे नहीं हैं। सिर्फ चुनाव के समय घर-घर दस्तक देकर समस्याओं का निपटारा करने का वादा करते है।