धमतरी| शहरसहित अंचल में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाया जाएगा। शहर में अनेक स्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बाम्बे गैरेज क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है। इसी तरह भखारा पुराना बाजार चौंक में राजमिस्त्री संघ विश्वकर्मा जयंती मनाएगी।