कांग्रेस पर्यवेक्षक 17 को आएंगें
धमतरी| प्रदेशकांग्रेस कमेटी द्वारा धमतरी जिले का प्रभार छाया वर्मा प्रवीण कुमार साहू को बनाया गया है। 17 सितंबर को प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेसी स्वागत करेंगे। वे नगर निगम चुनाव पंचायत चुनाव में नाम जुडाने एवं कांग्रेस के सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी ने सभी कांग्रेसियों से उपस्थिति की अपील की है।