- Hindi News
- हिन्दी रोमन लिपि में हो या देवनागरी में उसका वर्चस्व
हिन्दी रोमन लिपि में हो या देवनागरी में उसका वर्चस्व
पीजी महाविद्यालय में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
भास्करन्यूज |धमतरी
राष्ट्रभाषाहिन्दी के इतिहास एवं रोमन लिपि से हिन्दी के संबंध का वर्णन है। अंग्रेजी के उच्च स्तरीय एवं हिन्दी के साधारण दर्जे को की भाषा माना गया। हिन्दी रोमन लिपि में हो या देवनागरी में उसका वर्चस्व कायम है उक्त बाते हिन्दी दिवस पर कालेज में सोमवार को आयाेजित परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के अासंदी से बोलते हुए कही। कार्यक्रम में परिचर्चा का विषय था ‘’मोबाईल संदेश में मिश्रित भाषा का प्रयोग हिन्दी के विकास में बाधक या साधक’’ जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परिचर्चा में विद्यार्थी वर्ग में प्रथम वंदना अग्रवाल, द्वितीय पूर्णिमा मंडावी एवं तृतीय भूपेन्द्र कुमार रहे। अध्यापक वर्ग में डॉ एएस साहू प्रथम, डॉ अनिता राजपुरिया द्वितीय एवं डॉ.मनदीप खालसा तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ चन्द्रशेखर चौबे ने कहा कि हिन्दी अब कम्प्यूटर की भाषा है। मोबाइल संदेश का प्रयोग हिन्दी के प्रयोग के कारण ही तेजी से बढ़ा है। कार्यक्रम में डॉ श्रीदेवी चौबे, पुष्कर यादव, गौरव सिन्हा, अंकुश बरडिय़ा, वर्षा चौधरी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कर्मचारीसंघ की बैठक
धमतरी।कुरूद खेल मैदान में सफाई कर्मचारी संघ की बैठक 21 सितंबर को रखी गई है।