पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी बोला निगम में धावा

दूसरे दिन भी बोला निगम में धावा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी| इतवारीबाजार में लग रहे चिल्हर सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इधर नवनिर्मित महिला समृद्धि बाजार में जगह नहीं मिलने को ले अनेक सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश है।

सब्जी विक्रेता राजू सोनकर, मालती सोनकर, दुलारी धीवर, भारती सोनकर, अनुसुईया सोनकर, पन्ना सोनकर, दुलारी सोनकर, पुसई बाई, सरिता बाई आदि ने बताया कि वे वर्षो से इतवारी बाजार में सब्जी का धंधा करते रहे है। उनकी सूची छ: माह पूर्व निगम दफ्तर पहुंच चुकी है। उनका कहना है जैसे हमें पसरा से हटाया गया वैसे ही हमें उचित स्थान दिया जाए। नीलामी पद्धति में शामिल होने के लिए बड़ी राशि की जरूरत पड़ेगी। जिसे हम वहन करने में सक्षम नहीं है इसलिए वाजिब किराए पर हमे पसरा लगाने के लिए जगह दी जाए। उपअभियंता एचएस घाटे का कहना है कि अस्थाई तौर पर बैठने दिया गया है। नीलामी पद्धति से बोली लगाकर सब्जी व्यापारियों को दुकान दी जाएगी। पुराने व्यापारियों को महत्व दिया जाएगा।

धमतरी बाजार शेड के बारे में जानकारी नहीं देने से व्यापारी आक्रोशित है।