पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में आप की जीत पर शहर में फूटे पटाखे, निकाली गई बाइक रैली

दिल्ली में आप की जीत पर शहर में फूटे पटाखे, निकाली गई बाइक रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से शहर के आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मंगलवार को जैसे ही पूर्ण बहुमत की खबर यहां के कार्यकर्ताओं को मिली वैसे ही जश्न का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने शहर में जमकर आतिशबाजी की। पश्चात बाईक रैली निकालकर मंदिरों में मत्था टेका और छग राज्य में स्वराज की कामना के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर नीरज गुप्ता, रंजीत छाबड़ा, शत्रुघन साहू, महिपाल सोनी, गुड्‌डा शाहिद, भावेश जैन, अतुल, शोभित, महेन्द्र राजपुरिया आदि ने कहा कि आप की इस ऐतिहासिक जीत देश को एक नया रास्ता दिखाएगा। देश की आजादी के बाद यह सबसे बड़ी जीत है। स्वराज्य का अर्थ और परिभाषा अब इतना बदल गया है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी जनता को बेवकूफ नहीं बना सकता।

धमतरी. जीत की खुशी का इजहार किया कार्यकर्ताओं ने।