पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बने 5 नए केंद्र

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बने 5 नए केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षार्थियोंकी संख्या अधिक होने के कारण इस साल पांच नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हंै। नगरी ब्लाक में शासकीय उमावि सियारीनाला, कुरुद ब्लाक में शासकीय उमावि चरमुड़िया, चर्रा, बड़ी करेली में शासकीय उमावि एवं मगरलोड ब्लाक में शासकीय उमावि मेघा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बीते वर्ष जिले में 55 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस बार संख्या बढ़ने से 60 हो गई है।

23 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने परीक्षार्थियों को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने आदर्श कन्या स्कूल में केन्द्राध्यक्षों की बैठक ली। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। जिलाधिकारी राकेश पांडे ने कहा कि प्रभारी शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ ही निर्वहन करें। यदि किसी भी स्तर पर किसी के द्वारा परीक्षाओं में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया अथवा नकलविहीनता को नजर अंदाज किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थांपको से कहा कि परीक्षा को ठीक ढंग से संपन्न कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी होती हैं। केन्द्रों पर प्रर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों में लाईट, पानी, शौचालय की सुविधा पूर्व हो। इसके अलावा बालिका परीक्षार्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

धमतरी. आदर्श कन्या शाला में केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

197 स्कूल के 27849

परीक्षार्थी बैठेंगे परीक्षा में

सहायकसंचालक एके देवांगन ने बताया कि जिले के 197 स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हंै। इस वर्ष 12वीं कक्षा में 11 हजार 620 10वीं में 16 हजार 229 परीक्षार्थी शामिल होंगे।