पहुंच मार्ग किनारे नाली से बढ़ा खतरा
नवागांव वार्ड स्थित आंगनबाड़ी के आसपास गंदगी का आलम है। पहुंचमार्ग में बनी नाली बच्चों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। आंगनबाड़ी आने जाने के दौरान नाली में गिरने का डर बना रहता है।
नौनिहालों प्रायमरी स्कूल के बच्चांे को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन पार्षद की ओर से निगम अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। आंगनबाड़ी के चारों ओर गंदगी फैले रहने से बच्चों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है।नवागांव वार्ड में गंदगी इतना हावी है कि वार्डवासियों का जीना दूभर हो गया है। समुचित सफाई नहीं होने से वार्ड में यत्र-तत्र कचरे का ढ़ेर पड़ा है। नालियों की भी सफाई नहीं होने से गंदगी का आलम है। जाम नालियों के कारण मच्छर की समस्या भी बढ़ते जा रही है। नगर निगम की उदासीनता से वार्डवासियों में भी आक्रोश पनप रहा है। पार्षद हबीबुन्निशा हाशमी, दिनेश साहू, तुलसीराम, असलम खान, सवित्री बाई ने कहा कि मार्ग में शासकीय स्कूल, आंगनबाड़ी मंदिर भी संचालित है। वार्डवासियों को मंदिर जाने के लिए गंदगी से गुजरना पड़ता है। गदंगी की समस्या को लेकर वे निगम अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंप चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
हो चुका है हादसा
वार्डवासियोंने बताया कि स्कूल पहुंच मार्ग में स्थित नाली में पूर्व में बच्चे गिर चुके हैं। लोगों की नजर पड़ने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली बंद के दौरान दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। बच्चों के साथ बड़ों को भी मार्ग में चलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धमतरी. सकरा रास्ता होने से बच्चों के नाली में गिरने का डर रहता है।