पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे गौ भक्त

गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे गौ भक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्रवाई नहीं होने पर अांदोलन की दी चेतावनी।

भास्करन्यूज| धमतरी

गौतस्करी के बढ़ते मामले को लेकर गौ भक्तों ने कार्रवाई के लिए एसपी मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।

एसपी दफ्तर पहुंचे जानकी प्रसाद शर्मा, सुबोध राठी, दिलीपराज सोनी, कामदेव राय, अजय गोस्वामी, अंजली दुबे, अभय थिटे, रौनक अग्रवाल, अजय डडसेना आदि ने कहा कि विगत कुछ वर्षो से जिले में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी का गोरख धंधा चल रहा है। नगरी, मगरलोड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गौ वंश को पैदल ट्रकों में भरकर उड़ीसा, औरंगाबाद, नागपुर आदि स्थानों में वध हेतु भेजा जा रहा है।

जिले में भी कई बार ऐसे गौवंशों को पकड़कर गौभक्तों ने सेवा का परिचय दिया है। तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज भी कराया है। अक्सर यह देखने को मिला कि पुलिस सिर्फ नौकरों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करती है।

मुख्य गौ तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने का प्रावधान है। पुलिस की अनदेखी से ऐसे वाहनों का राजसात भी नहीं कराया जाता। इससे प्रतीत होता है कि कहीं कहीं निचले स्तर पर गौ तस्करों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। इसलिए पुलिस से गौ तस्करों के सिंडिकेट पर कार्रवाई करने प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने की मांग रखे हैं।

साथ ही जिले में गौ वंश प्रदेश से बाहर जा रहा है उस पर भी बंदिश लगाने की मांग की गई है। मांग की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डां रमनसिंह, पशुपालन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित पुलिस महानिदेशक को भी दी गई है।

धमतरी. गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।