- Hindi News
- शपथ ली और स्कूल की साफ सफाई में जुटे छात्र
शपथ ली और स्कूल की साफ-सफाई में जुटे छात्र
नोपालीथिन अभियान से डां शोभाराम देवांगन शासकीय बालक स्कूल भी जुड़ गया है। स्कूल के शिक्षकों के साथ 426 छात्रों ने भी पालीथिन यूज नहीं करने लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
बालक स्कूल के सभी छात्रों शिक्षकों को खेल शिक्षक एमआर बाबर ने शपथ दिलाया। उन्होने छात्रों को पालीथिन के दुषप्रभावों को बताते हुए स्कूल, घर शहर को भी स्वच्छ रखने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि पालीथिन से जमीन बंजर हो रही है। इसे जलाने से विषैली गैस निकलती है। जो वातावरण जनजीवन को नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए आज से खुद पालीथिन का उपयोग नहीं करने हमसे जुड़े अन्य लोगों को भी प्रेरित करने में जुट जाना है। शपथ लेने के बाद ही छात्र अभियान में जुट गए। स्कूल में यत्र-तत्र पड़े पालीथिन, कागज को एकत्रित कर डिस्पोज किए।
दैनिक भास्कर के नो पालीथिन अभियान से लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। मार्केट में पालीथिन लगभग बंद सा हो गया है। स्कूली बच्चों की जागरूकता देख बड़े भी पालीथिन केरी बैग के उपयोग से परहेज कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिमा साहू, जेआर ध्रुव, केके साहू, एमके साहू, प्रदीश शर्मा, तृप्ति जांचक, ललिता वाहिले, पदमादेवी मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।
टिफिन भी जूट केरी बैग में
पूर्वमें बच्चों की टिफिन पालीथिन केरी बैग में बंधती थी। अब टिफिन जूट के बैग या कपड़े के छोटे थैलों में नजर रहा है। बच्चों के पालक भी नाे पालीथिन कैंपेन को महत्व दे रहे हैं।
स्कूल ऐसा माध्यम जो समाज तक पहुंचता है
प्राचार्यडीएस नेताम ने कहा कि पालीथिन केरी बैग पर प्रतिबंध लग गया है। लोगों को जागरूक करने दैनिक भास्कर स्कूलों, वार्डों में पहुंच रहा है। उनका यह प्रयास अनुकरणीय है। स्कूल ही एक ऐसा माध्यम है जहां से जागरूकता समाज तक पहुंचता है। हमे चाहिए कि हम मार्केट निकलने से पहले घरों से कपड़े का थैला लेकर निकले। दुकानदार से पालीथिन केरी बैग मांगे, यदि दुकानदार दे भी तो मना करंे। पालीथिन के दुषप्रभाव को हम पर्यावरण विषय में भी पढ़ते हैं।
धमतरी. शासकीय बालक स्कूल के छात्रों, शिक्षकों ने लिया नो पालीथिन का संकल्प।