पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए लाबिंग शुरू

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए लाबिंग शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायतों का प्रथम सम्मेलन 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी को उपसरपंच चुना जाना है। विजयी सरपंच अपने चहेतों को उपसरपंच की जवाबदारी सौंपने की तैयारी में है।

भास्कर न्यूज |धमतरी

जिलेके चारों ब्लाक धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चयन के लिए कवायद शुरू हो गया है। जनपदों का प्रथम सम्मेलन 18 फरवरी को होगा। इसके पूर्व 13 फरवरी तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव करना जरूरी है। इसलिए संबंधित पार्टी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों में लाबिंग तेज हो गई है।

धमतरी जनपद में 11 सदस्य भाजपा के और 11 कांग्रेस से हैं, निर्वाचित 3 सदस्य कांग्रेस के बागी हंै। यहां का गणित बागियों पर टिकी है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेताओं तक एप्रोच लगाया जा रहा है। कुर्सी पर बैठने जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। दोनों प्रमुख पार्टियों के वरिष्ठ नेता एकता पर जोर देने कह रहे है।

कुरूद जनपद में स्थिति साफ है यहां 25 सदस्य वाली जनपद में 14 भाजपा से है कांग्रेस से 9 और 2 सदस्य निर्दलीय है। यहां भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पार्टी में जोड़ तोड़ चल रहा है। निर्दलीय और कांग्रेस मिलाकर 11 सदस्य होते है। कुर्सी पर कब्जा जमाने 2 और सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। इस लिहाज से यहां भी कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति हो सकती है।

मगरलोड जनपद में किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। 23 सीटों वाले इस जनपद में कांग्रेस के 11 सदस्य, भाजपा के 9 तथा 3 निर्दलीय सदस्य है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन में निर्दलीय अहम भूमिका निभाएंगे। दोनो ही पार्टी की नजर निर्दलियों पर है। जिधर निर्दलियों का समर्थन होगा उसी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। नगरी जनपद पंचायत में भी स्थिति स्पष्ट है यहां भाजपा को जनादेश मिला है भाजपा को 14, कांग्रेस को 11 सीटें मिली है।