डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
धमतरी | वाहनकी ठोकर से मृत छः लोगों के आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद के तहत 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अमाली के पोतेश कुमार, नगरी के विनयधर शर्मा डोंगरडुला के पन्नालाल साहू, अमलीपारा के रोहित मंडावी, बाजार कुर्रीडीह के राकेश प्रसाद, बेन्द्रापानी के चरण सिंह की मृत्यु हो जाने पर परिजनों को राशि दी गई