रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा आज से
धमतरी | मार्निंगक्रिकेट क्लब द्वारा राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन 11 फरवरी को किया गया है। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की टीमे हिस्सा लंेगी। इनमे नागपुर, गोंदिया, विशाखापट्नम प्रमुख है। प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रूपए रखा गया है। स्पर्धा को लेकर क्लब के सकुश गुप्ता, शैलेन्द्र, मो. इस्माइल, विक्की शर्मा आदि जुटे हैं। मैदान में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। स्पर्धा में शुरू के 32 टीमों को शामिल किया जाएगा। ज्यादा टीम पहुंचने पर क्वालीफाई कराया जाएगा।