स्पर्धा आयोजित कर मनाया इनरव्हील डे
धमतरी | इनरव्हीलक्लब ने धूमधाम से इनरव्हील डे का आयोजन किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल हेमल दोशी के निवास स्थान में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष अलका जैन ने कहा कि क्लब समाज सेवा काे एक ऐसा अनुठा अवसर प्रदान करती है, जो एक ओर हमें अपनी प्रतिभा योग्यता को उजागर करने का अवसर देता है। रचनात्मक कार्यो को क्लब ने हमेशा महत्व दिया। कान्फ्रेंस में धमतरी को सराहा गया। साथ ही क्लब को दो अर्ली अवाड भी मिले। इनरव्हील क्लब का खिताब राईग श्रीवास्तव को मिला। इस अवसर पर हेमल दोशी, विजय लक्ष्मी महावर, ईला मेहता, जागृति दोशी, सरोज अग्रवाल आदि उपस्थित थी।