सरपंचों का प्रथम सम्मेलन आज
धमतरी | जिलेके 352 ग्राम पंचायतों के नव-निर्वाचित पंच, सरपंचों का प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम 11 फरवरी को आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में किया जाएगा। उप संचालक पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद जिले में 22 नवीन पंचायतें गठित की गई हैं। जहां के नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा पहली बार शपथ ग्रहण किया जाएगा।