ओजोन परत संरक्षण पर स्पर्धा
ओजोन परत संरक्षण पर स्पर्धा
भास्कर न्यूज |धमतरी
शासकीयनवीन कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय में विद्यालय स्तर पर ओजोन परत संरक्षण विषय पर निबंध,प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओ ने उत्साह से भाग लिया निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मालती साहू, द्वितीय कंचन चंद्राकर, तृतीय रेखा साहू रही। भाषण में प्रथम जागृति, द्वितीय नीलम, तृतीय होमीन ,प्रश्नोत्तरी में प्रथम यामिनी, कंचन, रोशनी, कल्याणी द्वितीय लक्ष्मी, जागृति, रेखा, नीता, तृतीय प्रतिभा, ईशा, योगिता रही। इस अवसर पर विद्यालय के आनंद राम सोनगात्र, किशोर कुमार जाचक, रमा वर्मा, एम.एल. साहू, एमएस भास्कर, केके क्ष़त्रीय आदि उपस्थित थे।