पदािधकारियों ने ली शपथ
पीजी एवं कन्या कालेज में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
भास्करन्यूज |धमतरी
कालेजके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरूवार को निष्ठा की शपथ ली। प्राचार्य ने दिलाई निष्ठा की शपथ।कार्यक्रम के मुख्य अितथि जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू थे,अध्यक्षता कलेक्टर भीमसिंह ने की कार्यक्रम का शुभारंभ ेछात्राअों द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ। पश्चात प्राचार्य डा चन्द्रशेखर चौबे ने कालेज एवं कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के निदान के लिये महाविद्यालय प्रबंधन हमेशा तत्पर रहेगा ेइसी तरह जनभागीदारी समिति भी छात्रों के साथ आने वाली प्रत्येक समस्या का समाधान करने में कोई कसर नही छोडेगी।कलेक्टर भीमसिंह ने कहा कि धमतरी शहर के साथ-साथ जिले को भी प्रदूषण मुक्त करने युवा वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कालेज में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे अपने छात्रसंघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखंे ताकि समस्या काे जल्द से जल्द दूर किया जा सके। इस अवसर पर श्रीदेवी चौबे, व्हीएम जुर्री, मनदीप खालसा, छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्कर यादव, गौरव, अकंुश बरडिया, वर्षा चौधरी के अलावा जनभागीदारी समित सदस्य एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
5कम्प्यूटर की व्यवस्था
कलेक्टरभीमसिंह गुरूवार को कन्या कालेज की शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे। कार्यक्रम के बाद कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा कालेज की व्यवस्था को दूरूस्त बनाए रखने के लिए 30 कुर्सियां एवं 5 कम्प्यूटर की व्यवस्था करने निर्देश दिए।