पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय में पानी नहीं, अस्पताल प्रबंधक को नोटिस

शौचालय में पानी नहीं, अस्पताल प्रबंधक को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अव्यवस्था काे लेकर दूसरी बार जारी हुआ नोटिस,ओपीडी अब 9 से 12 बजे तक।

भास्करन्यूज|धमतरी

सरकारीअस्पताल को टिप-टाप रखने कलेक्टर ने फिर से जिला अस्पताल में दबिश दी। औंचक निरीक्षण में कई तरह की अव्यवस्थाएं दिखीं जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया। अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर भीमसिंह गंभीर हो गए हंै। तभी तो अब तक वे 4 से 5 बार यहां निरीक्षण के लिए पहुंच चुके हैं। विडंबना है, कि बार-बार निरीक्षण के बाद भी अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था नही बना पा रहा। गुरूवार के निरीक्षण में भी कई तरह की लापरवाही अव्यवस्था सामने आई,जिस पर कलेक्टर नाराज हुए।

कलेक्टर सुबह 9:30 बजे अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले जंचकी वार्ड पहुंचे फिर ओपीडी साफ-सफाई का निरीक्षण किया। शौचालय में पानी की अनुपलब्धता पाकर वे जमकर भड़के। लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रबंधक जीतेन्द्र साहू को नोटिस जारी किया गया। अव्यवस्था को लेकर प्रबंधक को दूसरी बार नोटिस मिला है। निरीक्षण में अस्पताल के कई पंखे बंद मिले जिन्हें तत्काल सुधरवाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मरीजों से मिलकर अस्पताल को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग मांगा।

कलेक्टर ने मरीजो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ओपीडी का समय बढ़ाते हुए सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है जो पहले 8 से 1 बजे तक निर्धारित था।

स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे

शहरीस्वास्थ्य केन्द्र का भी कलेक्टर ने निरीक्षण कर सुविधाओं से वाकिफ हुए। यहां भी स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं अब दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगीे। डेढ साल में यहां 294 डिलवरी हुई है। अस्पताल में सिर्फ तीन बेड की ही व्यवस्था है, इसे बढ़ाकर 10 बेड करने हेतु शासन को प्रपोजल भेजा गया है।

धमतरी. औचक निरीक्षण में कलेक्टर को मिली कई खामियां।