- Hindi News
- डेंजर जोन में विसर्जन पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
डेंजर जोन में विसर्जन पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
बाजे-गाजे के साथ किया भगवान विश्वकर्मा का विसर्जन,रूद्री को बनाया गया था विसर्जन स्थल।
भास्करन्यूज|धमतरी
भगवानविश्वकर्मा की एक दिवसीय विशेष पूजा अर्चना के साथ गुरूवार को विसर्जन किया गया। गंगरेल बांध में लबालब पानी है,इसलिए रूद्रेश्वर घाट को विसर्जन के लिए दिया गया। गंगरेल किसी भी प्रतिमा को ले जाने नही दिया गया।
सुबह रूद्री बैराज के डेंजर जोन में युवा विसर्जन कर रहे थे। गेट के आसपास गहराई ज्यादा है,यही पर लोग विसर्जन कर रहे थे। दोपहर को रूद्री पुलिस को जानकारी हुई,तब सभी को खदेड़कर घाट में विसर्जन करने कहा गया। गेट के पास कुछ लोग बड़े-बड़े बम फोड रहे थे जिसकी आवाज यहा बिजली कडकने जैसी गूंज रही थी। धमाका जैसा आवाज सुन कई आश्चर्य चकित भी हो गए।
भगवान को धूमधाम से विदाई दी गई। शहर के अलावा आस-पास जिलों की प्रतिमाएं भी रूद्री विसर्जन के लिए पहुंची। विसर्जन के दौरान रूद्रेश्वर घाट में पुलिस बल लगाया गया था। विश्वकर्मा जयंती को लेकर काम-काज दो दिनों तक प्रभावित है। गैरेंज लाईन के अलावा कई जगह काम-काज बंद रहा,जिससे आम लोगों को कारीगर आदि के लिए भटकना पड़ा।
भंडारा का आयोजन
मोटरपार्टस विक्रेताओं एवं राजमिस्त्री संघ द्वारा बाम्बे गैरेज में प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। विसर्जन के दिन यहा भंडारा का आयोजन हुआ,जिसका सैकड़ो लोगों ने लाभ उठाया।दोपहर को बैंड बाजे के साथ भक्त झूमते-गाते विसर्जन करने निकले।
धमतरी. प्रतिमा विसर्जित करते भक्त,रूद्री बैराज के गेट किनारे डेंजर जोन में भक्त प्रतिमा विसर्जन करने पहुंच गए थे,जिन्हें रूद्री पुलिस ने बाद में रोका।